Post & Updates
Activity Posts
Stay informed with the latest news and updates from our organization.
S
Press/Media Post
वृद्धाश्रम (हमीरपुर) में सदर विधायक और महासंघ द्वारा फल व भोजन वितरण
सनातन धर्म रक्षा महासंघ, हमीरपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर के सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति और महासंघ के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। विधायक जी और पदाधिकारियों ने सभी वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक फल बांटे और दोपहर के भोजन व मिष्ठान की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही, विधायक जी ने आश्रम में सफोकेशन (घुटन) खत्म करने के लिए एग्जॉस्ट फैन और बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए बड़ी रंगीन एलईडी टीवी लगवाने की भी घोषणा की।
Loading images...
No more posts to load
No Posts Found
No posts match the selected filter.
1 / 1